{"_id":"698f6c935bc9f022fc0defa0","slug":"fir-lodged-against-constable-for-sexually-harassing-colleague-mau-news-c-295-1-mau1002-140814-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के मामले में सिपाही के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के मामले में सिपाही के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में कार्यरत महिला सिपाही की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात प्राथमिकी दर्ज है।
प्राथमिकी के अनुसार महिला सिपाही विवाहित है। आरोपी सिपाही जितेंद्र कुमार वर्मा महिला सिपाही को जातिसूचक गाली देता और बुरी नजर रखता था।
पुलिस लाइन में तैनात जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के साहापुर निवासी सिपाही जितेंद्र कुमार वर्मा कार्यस्थल पर ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देता था।
विभागीय होने के कारण व लोकलाज की वजह से वो चुप रह जाती थी। 24 अगस्त 2025 की शाम करीब आठ बजे वह उनके आवास पर पहुंचा और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। विरोध पर लात-घूसे से पीटकर घायल कर दिया।
चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग गया। सरायलखंसी थाना और एसपी के यहां शिकायत के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।