{"_id":"69fb918694653960e204d70a","slug":"fir-against-seven-in-assault-case-mau-news-c-295-1-mau1002-145058-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मारपीट के मामले में सात के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मारपीट के मामले में सात के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नारापार निवासी संगीता की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम धर्मवीर, मधु समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, संगीता के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी चार बेटियों के साथ पिता के मकान में रहती हैं। बीते छह फरवरी की शाम पांच बजे वह अपने घर में थीं। तभी वलीदपुर निवासी धर्मवीर, मधु, गाजीपुर जिले के रेहटी मालीपुर निवासी बाबूलाल, राममूरत, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्दे मऊ निवासी डब्बू, आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी डबहा निवासी कैलाश और फूलवासी साजिश के तहत उनके घर में घुस गए।
उन्होंने गाली देते हुए मारपीट की। बचाने आई छोटी बेटी और बहन सितारा देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शिकायत पर कार्वाई न होने पर कोर्ट में अपील की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।