फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR against ration dealer for alleged black marketing of 35 quintals of food grain.

Mau News: 35 क्विंटल अनाज की कालाबाजारी के आरोप में कोटेदार के विरुद्ध प्राथमिकी

Sun, 26 Jul 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR against ration dealer for alleged black marketing of 35 quintals of food grain.
रानीपुर थाना क्षेत्र के कपरिया ताहिरपुर गांव के कोटेदार रामानंद यादव के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार शाम प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसील के पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोप है कि कार्डधारकों की शिकायत पर जांच के दौरान करीब 35 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न कम पाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, बीते 19 और 20 जुलाई को अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ कोटेदार रामानंद यादव की कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोटेदार वहां उपस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जुलाई तक वितरण की अंतिम तिथि होने के बावजूद उसने खाद्यान्न का वितरण नहीं किया था। 18 कार्डधारकों ने बयान दर्ज कराए थे। निरीक्षण के दौरान 180 बोरी चावल मिला, जिसमें 106 बोरी और 74 बोरी अलग-अलग कमरों में रखी हुई थीं।
गेहूं मौके पर उपलब्ध नहीं था। वितरण चार्ट के अनुसार जून 2026 का अवशेष खाद्यान्न, जुलाई माह में आवंटित खाद्यान्न तथा अगस्त माह के स्टॉक का मिलान करने पर विक्रेता के स्टॉक में 15.84 क्विंटल गेहूं (31 बोरी) और 109.02 क्विंटल चावल (218 बोरी) 20 जुलाई को उपलब्ध होना चाहिए था।
भौतिक सत्यापन के दौरान कोटेदार के स्टॉक में केवल 90 क्विंटल चावल (180 बोरी) उपलब्ध पाया गया। इस प्रकार 15.84 क्विंटल गेहूं उपलब्ध नहीं मिला। वहीं 109.02 क्विंटल चावल के सापेक्ष केवल 90 क्विंटल चावल पाया गया। इस प्रकार विक्रेता के स्टॉक में 15.84 क्विंटल गेहूं और लगभग 19 क्विंटल चावल कम पाया गया।
टीम ने जुलाई और अगस्त माह का 180 बोरी चावल अपनी अभिरक्षा में लेकर बगल के गांव उमती के कोटेदार मनोज कुमार दूबे तथा गोकुलपुरा के कोटेदार वीरेंद्र सिंह को सुपुर्द कर दिया।
मनोज कुमार दूबे को निर्देश दिया गया कि खाद्यान्न को अपने पास सुरक्षित रखेंगे तथा सक्षम अधिकारी या न्यायालय के आदेशानुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

----
कोटेदार ने निर्धारित तिथि तक खाद्यान्न वितरण नहीं किया था। शिकायत के आधार पर टीम ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। कोटेदार को नोटिस दिया गया था, इसकी अवहेलना की गई। इससे स्पष्ट होता है कि जुलाई माह के गेहूं और चावल का अवैध निस्तारण कर कालाबाजारी की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। उनके अनुमोदन के बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। -राघवेंद्र कुमार सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed