फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fines of 20 thousand rupees for non-completion of stock register on underarm contracts

ऊंदुरा ठेके पर स्टॉक रजिस्टर पूर्ण न होने पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना

Sat, 21 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fines of 20 thousand rupees for non-completion of stock register on underarm contracts
मधुबन/ फतहपुर मंडाव। प्रयागराज में शराब पीने से हुए हादसे के बाद शनिवार को भी तहसील प्रशासन अर्लट मोड पर दिखा। मधुबन एसडीएम लालबाबू दुबे ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील क्षेत्र की दस से अधिक शराब की दुकानों पर छापामारी की। उन्होंने स्टॉक के मिलान के साथ कई जगहों से सैंपल लेने की कार्रवाई की। ठेकों पर रेट लिस्ट ठीक प्रकार से नहीं लगी होने पर नाराजगी जताई। सेल्समैन को शराब का बिल ग्राहकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम लालबाबू दुबे, सीओ राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से रामपुर बेलौली, मर्यादपुर, चंद्रापार, मधुबन, उंदुरा सहित आधा दर्जन से ऊपर शराब की दुकानों पर छापामारी की। टीम ने सबसे पहले मर्यादपुर स्थित शराब के ठेके पर छापा मारा। यहां ठेके के दस्तावेज देखने के साथ ही स्टॉक भी चेक किया। उन्होंने दुकान पर ठीक प्रकार से रेट लिस्ट नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई तथा साथ ही नई लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने इंदुरा ठेके पर छापा मारा जहां स्टॉक रजिस्टर पूरा ना होने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद टीम ने रामपुर बेलौली में स्थित शराब के ठेके पर छापा मारा। एसडीएम ने यहां पर भी रेट लिस्ट ठीक प्रकार से लगाने के निर्देश सेल्समैन को दिए। टीम ने इसके बाद चन्द्रापार में स्थित शराब के ठेकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेल्समैन को निर्देश दिए कि कोई भी ग्राहक जब भी शराब खरीदते हैं तो वह उन्हें उसका बिल भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed