फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fine of Rs 171.06 lakh on illegal electricity connection

Mau News: अवैध विद्युत कनेक्शन पर 171.06 लाख रुपये का जुर्माना

Tue, 02 Jan 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 171.06 lakh on illegal electricity connection
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 एवं 67 के तहत सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण, अवैध विद्युत कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई एवं आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त पैमाइश के प्रकरणों की कार्रवाई में चिह्नित 429 आदेशों के सापेक्ष कुल 366 आदेशों का मौके पर अनुपालन किया गया। इसमें धारा 67 के 385 पारित आदेशों के सापेक्ष 227 आदेशों और आईजीआरएस के चिन्हित 195 प्रकरणों के सापेक्ष 199 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान कुल 1415 अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। 4488 विद्युत कनेक्शन की चेकिंग के दौरान 656 विद्युत कनेक्शन अवैध पाए गए तथा 171.06 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार के विशेष प्रयास से संचालित अभियान से जनपद मुख्यालय एवं अन्य नगरीय क्षेत्रों में सड़कों पर जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है। इसके अलावा विशेष अभियान के दौरान अवैध विद्युत कनेक्शन के खिलाफ कार्यवाही से राजस्व में वृद्धि भी हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed