{"_id":"16f8158b4bf5327b9d7cd5d817167d04","slug":"find-your-vehicles-reflectors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाएं
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर शनिवार को नगर क्षेत्र के बकवल मोड़ पर एआरटीओ विभाग के तत्वावधान में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 16 चालकों के नेत्र का परीक्षण किया गया। 90 वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। दस वाहनों का चालान व तीन वाहनोें को सीज कर विभाग ने 7 हजार रुपया जुर्माना वसूला। नेत्र परीक्षण के दौरान लोगों को यातायात जागरूकता के पंफलेट भी बांटे गए।
बवकल मोड़ पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को एआरटीओ विभाग द्वारा आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में डा.एफएम आलम ने 76 चालकों का नेत्र परीक्षण किया। जिसमें से चालकों के आंखों की जांच के उपरांत उन्हें चश्मा लेने का परामर्श दिया। नेत्र परिक्षण शिविर के दौरान मौजूद चालकों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए एआरटीओ श्यामलाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 11 जनवरी से 17 जनवरी तक किया गया।
जिसमें विभिन्न स्कूलों में जागरूकता संबधी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारियों की तत्परता के चलते अभियान काफी सफल रहा। एआरटीओ श्यामलाल ने मौजूद लोगों से कहा कि कभी भी यातायात नियमों को न तोड़े सदैव इसका पालन करे। जिससे वह स्वंय और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। शिविर के दौरान 90 वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी विभाग द्वारा लगाया गया।
विज्ञापन
शनिवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में दस वाहनों का चालान, तीन वाहनो को सीज कर उनसे 7 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। नेत्र शिविर के दौरान मुख्य रुप से एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार, दयानिधि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।