फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Find Bills on Selection of Electoral Awareness

िबलों पर लगाएं मतदाता जागरूकता की मुहर

Sat, 06 Apr 2019 12:57 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 06 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Find Bills on Selection of Electoral Awareness
नगर स्थित वाणिज्य कर विभाग में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद उद्यमी। - फोटो : mau
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत वाणिज्य कर विभाग की ओर से लघु उद्योग भारती की मऊ इकाई को साथ लेकर उद्यमियों और व्यवसाइयों के बीच मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक बैठक हुई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर राम अनुज मिश्र ने उद्यमियों और व्यवसाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मतदाताओं के मतदान की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि मतदाता मतदान की आवश्यक कड़ी है।
विज्ञापन


मतदाताओं का मतदान ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाता है। इलोगों के बीच मतदान के प्रति जागरूकता फैले इसके लिए व्यवसाईयों को अपनी-अपनी बिलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की मुहर लगाएं। लघु उ़द्योग भारती के अध्यक्ष भरत ठरड ने शत प्रतिशत मतदान पर जोर देते हुए व्यापार कर अधिकारियों के द्वारा बिल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की मुहर लगाने के आदेश की सराहना की। सहायक आयुक्त जीएसटी सौरभ कुमार नेे कहा कि ऐसा देखा गया है कि समाज के बुद्धजीवी वर्ग ही मतदान करने से कतराते हैं। इस दौरान भवानी शंकर ठरड, सुशील अग्रवाल, गिरीशचन्द्र मद्धेेशिया, राजेश जालान, विनित ठरड, आजाद यादव, सौरभ मद्धेशिया, प्रमोद कुमार ठरड, नन्द किशोर ठरड, राकेश यादव सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed