कोपागंज।थाना क्षेत्र के हकीमपुरा में रविवार को शौचालय के पानी जाने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गए, इसमें दोनों पक्षों की चार महिलाएं भी शामिल है।गांव में खूनी संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सात की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक पक्ष ने सात नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध कारवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी।दोनों पक्षों के विवाद को लेकर गांव में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कोपागंज थाना क्षेत्र के हकीमपुरा निवासी अमन आजाद तथा अब्दुल अहद पड़ोसी है।रविवार की सुबह करीब सात बजे के लगभग अमन आजाद ने पट्टीदार अब्दुल अहमद के शौचालय का पानी नींव में आता देखकर इसकी सूचना एक युवक से अब्दुल के यहां भेजवाई।यह बात अब्दुल को नगवार गुजरी, जिस पर वो कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंचकर अमन आजाद से पूछताछ करने लगे। देखते देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे-ईट पत्थर चलने लगे।मारपीट में एक पक्ष से अमन आजाद 58, मो असरफ 42, मो आसिफ 18 , सबा परवीन 16 जबकि दूसरे पक्ष से अब्दुल अहद 75,मुस्तफा 48, नौशाद 30,सबीहा खातून 18, फरहत जहा 23, नूरसबा खातून 23 घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परिक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजवाया। जहा डाक्टरों ने सात हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक पक्ष ने सात नामजद एवम अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना पत्र पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस तहरीर मिलते ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।इस बाबत घटना को लेकर कोपागंज थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूूसरे पक्ष के सात नामजद तथा अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। जबकि दूसरे पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर दी है।घायलों में सात की स्थिति गंभीर बनी हुई है।