{"_id":"69f3abe8798ab2860c0d61dd","slug":"fight-over-road-dispute-fir-against-three-mau-news-c-295-1-mau1002-144758-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के बंधनपुर गांव निवासी सीमा देवी की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, सीमा देवी ने अपनी भूमिधरी की जमीन में आने-जाने के लिए व्यक्तिगत रास्ता बनवाया था। बीते 24 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे गांव निवासी अजीत, रंजीत और अरविंद ट्रैक्टर से रास्ता जोतने लगे, जिससे वहां गड्ढा बन गया। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की।
बचाने आए पति विनोद तिवारी और देवर श्याम तिवारी को भी तीनों ने पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।