फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fight over clearing traffic jam for convoy, FIR registered

Mau News: काफिले के लिए जाम हटाने की बात पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Feb 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fight over clearing traffic jam for convoy, FIR registered
सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव का काफिला गुजरने के दौरान मारपीट में घायल प्रधान के सिर से निकलता खून
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर के काफिले के लिए जाम हटाते समय कार्यक्रम के आयोजकों और बाइक सवार युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने रविवार की रात तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर होलीपुर गांव में रविवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा की देखरेख में आयोजित था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप डॉ. अरविंद राजभर का काफिला के लिए बिना रुके पहुंचाने के लिए कुछ लोगों ने पकड़ी मोड़ से आने वाले वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया था। उनका काफिला पहुंचते ही वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय पकड़ी मोड़ की तरफ से चार बाइकों पर तीन-तीन युवक आए और रास्ता रोके जाने का विरोध करने लगे। इतने में मारपीट लगी, जिसमें ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा सहित कई लोग घायल हो गए।
इस दौरान एक बाइक वहीं छूट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed