फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fight between shopkeeper and workers over making bjp member, case filed against 20 including 3 named

Mau News: भाजपा का सदस्य बनाने को लेकर दुकानदार और कार्यकर्ताओं में मारपीट, 3 नामजद सहित 20 पर केस

Sun, 06 Oct 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fight between shopkeeper and workers over making bjp member, case filed against 20 including 3 named
मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित नसीरपुर मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान अंडा दुकानदार से भाजपा कार्यकर्ताओं की मारपीट हो गई। इसमें कढ़ाई में रखे गरम तेल छिटकने से दुकानदार सहित कुछ लोग झुलस गए। पुलिस ने भीड़ को हटाया और दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दुकानदार मुन्ना भारती बढुआ गोदाम का निवासी है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की देर शाम एक आदमी आया। भाजपा की सदस्यता दिलाने केे लिए फोन नंबर मांगा। इन्कार करने पर उसके साथ आए पांच लोग उसे और बेटे मदन मोहन और विश्वजीत को मारा पीटा। कढ़ाही का गरम तेल बेटे विश्वजीत के बाएं पैर पर गिरने से वह झुलस गया। शोर सुन कर बाजार के लोग इकट्ठा हो गए तो सभी वहां से भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर निवासी रितेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम बढुआ गोदाम नसीरपुर मोड़ के पास भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता करा रहा था। इसी बीच अंडा और चाऊमीन की दुकान पर पहुंचे। वहां मुन्ना भारती, विश्वजीत भारती, मदन मोहन निवासी बढुआ गोदाम ने गाली देते हुए कहा कि फर्जी सदस्यता बना रहे हो। जिसका विरोध करने पर लाठी डंडे से मारने लगे। कढ़ाई का गरम तेल जान से मारने की नियत से फेंकने लगे। बीच बचाव करने वाले लोग भी झुलस गए। रितेश की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार मुन्ना भारती और उसके बेटे विश्वजीत और मदन के खिलाफ नामजद सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।- राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी सरायलखंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी नहीं है, किसी को भी भाजपा की सदस्यता उसकी सहमति से दिलाना है। कार्यकर्ता की तरफ से भी कोई सूचना नहीं मिली है।- नुपूर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed