फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fever is breaking the body, increased complaints of sore throat

Mau News: बदन तोड़ रहा बुखार, गले में खराश की बढ़ी शिकायत

Fri, 13 Feb 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fever is breaking the body, increased complaints of sore throat
जिला अस्पताल के ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी लोगों की भीड़।संवाद
बदलते मौसम में बुखार पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह बुखार न केवल बदन तोड़ रहा है बल्कि गले में खराश की शिकायत भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को ओपीडी में 898 मरीज उपचार के लिए आए थे। इसमें 210 से अधिक मरीज बुखार के थे। चिकित्सक इसे वायरल संक्रमण बता रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। सुबह के समय कभी कोहरा तो आसमान साफ होने से सुबह ही हल्की धूप निकल जा रही है। इसके सुबह शाम ठंड पड़ने के साथ दिन के समय मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे कभी ठंड हो जाती तो कभी गर्मी का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों के शरीर का तापमान भी गड़बड़ा गया है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के समय यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम में संक्रामक बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है। वायरल संक्रमण की चपेट में न सिर्फ युवा आ रहे हैं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। सभी इस बुखार से पीड़ित हैं। दवा लेने के बाद भी यह बुखार उतर नहीं रहा है। यह बुखार जाने में कम से कम 8 से 10 दिन का समय ले रहा है।
जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि ठंडे खाद्य और पेय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लेना चाहिए।

-------------------------
यह करें बचाव

- बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।
- घर पर बने खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- गुनगुने पानी का सेवन करें।
- गले में खराश होने पर गुनगुने पानी से गरारे करें।

बदलमे मौसम में वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। संक्रमण में आने वाले हर मरीज की जांच करने के बाद दवा दी जा रही है। दवा के सेवन के साथ मरीज को परहेज भी करना जरूरी है। थोड़ी सी भी लापरवाही मरीज को और भी परेशान कर सकती है। - डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article