फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Feroz Ahmad was elected president, Umashankar was elected minister

Mau News: फिरोज अहमद अध्यक्ष, उमाशंकर मंत्री चुने गए

Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Feroz Ahmad was elected president, Umashankar was elected minister
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव में मुहम्मद फिरोज अहमद अध्यक्ष और उमाशंकर यादव मंत्री चुने गए। जीत के बाद दोनों पदाधिकारी को समर्थक अधिवक्ताओं ने बधाई देने के साथ ही जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को अधिवक्ता सभागार में हुआ। चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता की देखरेख में संपन्न चुनाव में तहसील के कुल 58 अधिवक्ताओं में से 57 ने अपना मत डाला। अध्यक्ष पद के लिए आमने सामने का मुकाबला हुआ। फिरोज अहमद ने 30 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी गुलाबचंद को तीन मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। उमाशंकर यादव ने 28 मत प्राप्त किया जबकि उनके प्रतिद्वंदी आफताब आलम को 25 मत मिला।
इसके पहले सुबह 11 बजे से 3.30 बजे तक मतदान हुआ। 4 बजे मतगणना हुई और मात्र 15 मिनट में ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व उपाध्यक्ष पद पर धम्म विरयो, उप मंत्री पद पर सैयद अली इमदाद जैदी, कोषाध्यक्ष पर अर्से आलम और ऑडिटर पद पर आफताब अहमद का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

जीत के बाद समर्थक अधिवक्ताओं ने जीते प्रत्याशियों को बधाई दी। इस दौरान प्रमुख रूप से मुहम्मद खालिद, इनाम खान, अली अकरम एडवोकेट, प्रदीप पांडे, प्रभाकर राय, लल्लन सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed