{"_id":"6495df59668680956f04af86","slug":"female-surgeons-found-in-two-health-centers-operation-done-after-years-mau-news-c-20-1-264598-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो स्वास्थ्य केंद्रों को मिलीं महिला सर्जन, सालों बाद हुए आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो स्वास्थ्य केंद्रों को मिलीं महिला सर्जन, सालों बाद हुए आपरेशन
विज्ञापन
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला चिकित्सकों की कमी को दूर करने की कवायद चल रही है। इसके तहत दो केंद्रों पर महिला चिकित्सकों (सर्जन) की तैनाती की जा चुकी है। दो अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती के लिए शासन को विभाग की ओर से पत्र लिखा गया है।
यह नई फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के तहत हो रही है। विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों जैसे स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ, सामान्य सर्जन एवं उच्च प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों को एफआरयू में प्रतिनियुक्त किया जा रहा है।
इसके तहत जिले के चार सीएचसी घोसी, दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना, फतेहपुर मंडाव को चिह्नित किया गया । शासन द्वारा प्रतिमाह पांच आपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक माह की 21 तारीख को इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में विभाग ने मुहम्मदाबाद गोहना में सर्जन के रूप में डाॅ. स्नेहा सिंह और दोहरीघाट सीएचसी पर डॉ. खालिदा जमाल उस्मानी को नियुक्त किया गया है। जबकि अन्य दो अस्पताल के लिए शासन को पत्र भी लिखा गया है।
इनसेट
पहले केवल नसबंदी होती थीं इन अस्पतालों पर
मऊ। सर्जन द्वारा सीएचसी पर सर्जरी के लिए सभी आवश्यक सामाग्री की सूची विभाग को दी जाएगी। विभाग के अनुसार अब तक इन सीएचसी पर सर्जरी के नाम पर सिर्फ नसबंदी होती थी। अब प्रसव के लिए आपरेशन हो रहा है। ऐसे में अब गरीब मरीजों को अपने ही कस्बे में इलाज मिल सकेगा।
कोट
जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में एफआरयू की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
- डाॅ. नरेश अग्रवाल, सीएमओ