फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   fearless voting is not possible by EVM

ईवीएम से फीयरलैस, फेयर, ट्रांसपरेटिव चुनाव संभव नहीं

Tue, 20 Jan 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 20 Jan 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
fearless voting is not possible by EVM
बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए नगर क्षेत्र में ईवीएम की प्रतिकात्मक शवयात्रा निकाली। शवयात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां  उसका दाह संस्कार भी किया गया।
विज्ञापन



  अपनी मांगों के बाबत सदर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और चुनाव में इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईवीएम से फीयरलैस, फेयर और ट्रांसपरेटिव इलेक्शन संभव नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के भीटी से शव यात्रा निकाली जो बालनिकेतन, डीसीएसके मोड़, रोडवेज, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा, नरईबांध होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची यहां चुनाव के दौरान ईवीएम का इस्तेमाल न किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ईवीएम के शव को जलाकर उसका दाह संस्कार भी किया। इस दौरान आयोजित सभा को रामबली और महासचिव मरछू प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम से चुनाव कराना लोकतंत्र की हत्या है क्योंकि बगैर पेपर ट्रेल लगाए चुनाव कराना धोखाधड़ी की निशानी है।


कार्यकर्ताओं ने ईवीएम के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा। रमानंद, रविंद्र खरवार, प्रमोद गुप्ता, मेवालाल, धनंजय यादव, मुमताज अहमद, सुरेंद्र कुमार, हाशिम पसमांदा, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed