फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fault in main line, power supply disrupted for 24 hours in 60 villages

मेन लाइन में फाल्ट, 60 गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित

Tue, 16 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fault in main line, power supply disrupted for 24 hours in 60 villages
रानीपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओं की परेशानी को दोगुना कर रही है। मेटेनेंस के अभाव में आए दिन बिजली उपकरण फुंकने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित हो रही है। इसीक्रम में सोमवार की देर शाम रानीपुर ब्लाक के 33 केवीए मेन लाइन में फाल्ट आने से बीते 24 घंटे से ब्लाक के 60 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। बताते चले कि जिससे रानीपुर विद्युत उपकेंद्र से फतेहपुर, पिरूवा, खिरिया, बस्ती, चालहा, बिनोदपुर, पलिया, मखुनि, गोकुलपुरा सहित 60 गावों में आपूर्ति की जाती है। सोमवार की देर शाम करीब दस बजे मेन लाइन में फाल्ट आने से इन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। मंगलवार की सुबह बिजली न होने से पेयजल समस्या से जहां लोगों को जूझना पड़ा। वहीं सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से इसका प्रभाव लघु उद्योग पर देखने को मिला। इस संबंध मे एसडीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केबल का मरम्म्त कार्य चल रहा है, जल्द ही फाल्ट दुरस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed