फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Father-son duo, carrying a reward of Rs 25,000 each, arrested for stealing sarees worth Rs 2.96 crore

Mau News: 2.96 करोड़ की साड़ी चोरी में आरोपी 25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Father-son duo, carrying a reward of Rs 25,000 each, arrested for stealing sarees worth Rs 2.96 crore
2.93 करोड़ रुपये की साड़ी चोरी में आरोपी गैंगस्टर व 25-25 हजार के इनामी हारिस नसीम और उसके पिता नसीम अहमद उर्फ कोठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते 30 दिसंबर को ही अलग अलग बैंकों में इनके परिजनों के नाम से जमा 83.90 लाख रुपये पुलिस ने जब्त किया था। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मऊ कोतवाली क्षेत्र के कासीमपुर निवासी गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित हारिस नसीम और उसके पिता नसीम अहमद उर्फ कोठा की पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं हो पाने से एसपी ने 8 दिसंबर 2025 को दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर से पता चला कि घर में ताला बंद करके हारिस बिहार के सिवान में रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ कोतवाली पुलिस की टीम को एक जनवरी को सिवान के तेलहट्टा बाजार से दोपहर 3.30 बजे हारिस नसीम को गिरफ्तार कर लिया और मऊ ले आई थी।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पिता नसीम अहमद उर्फ कोठा शुक्रवार की सुबह वाराणसी से मऊ पहुंचने वाला है। पुलिस टीम ने दबिश देकर सुबह 08.30 बजे के रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
हारिस का बड़ा भाई होजैफा पहले से जेल में बंद है। बीते 5 दिसंबर को पुलिस ने चोर गिरोह के सरगना होजैफा नसीम, उसके पिता नसीम अहमद उर्फ कोठा, भाई हारिस और डोमनपुरा निवासी साहब अहमद, दक्षिण टोला थाना के नवापुरा निवासी मोहम्मद आमिर, हमीनपुरा पश्चिम निवासी मोहम्मद उमर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था।
इनपर साड़ी की दुकान और गोदाम से 2.96 करोड़ रुपये की साड़ियां चोरी करने का आरोप था। साड़ी की दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाले हुजैफा को आठ हजार रुपये वेतन मिलता था, लेकिन वो बैंक से लाखों में लेनदेन करता था।
थाना कोतवाली के न्याज मोहम्मदपुरा निवासी साड़ी दुकान मालिक अफजाल की तहरीर पर बीते 12 फरवरी को होजैफा नसीम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। होजैफा सात साल से दुकान पर काम करता था।
काफी समय से बिना जानकारी के दुकान और गोदामों से साड़ियां निकालकर अपने ठिकाने पर जमा करता था। 13 फरवरी को आरोपी होजैफा नसीम और साहब अहमद को पुलिस ने बंधा रोड से गिरफ्तार किया था।

उसकी निशानदेही पर दोस्त मोहम्मद आमिर के घर 34 बोरियों में रखी 3344 साड़ियां और साहव अहमद के घर में चार बोरे में रखी 275 साड़ियां बरामद हुई थीं। इन साड़ियों की कीमत 20.64 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed