{"_id":"699de9415c68c370cc017fec","slug":"father-returning-from-meeting-his-daughter-dies-in-a-vehicle-accident-mau-news-c-295-1-mau1001-141444-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बेटी से मिलकर लौट रहे पिता की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बेटी से मिलकर लौट रहे पिता की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित फोर लाइन पर मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे अज्ञात कर की टक्कर से थाना क्षेत्र के बाइक सवार सलाहाबाद निवासी शिवमुनि यादव (50) पुत्र देवनाथ यादव की मौत हो गई।
शिव मुनि यादव मंगलवार की दोपहर अपने बेटी से मिलने गाजीपुर शहर गए थे। देर शाम को अपनी बाइक से घर सलाहाबाद जा रहे थे। ताज़ोपुर स्थित फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने घर पर रहकर टेंट का कारोबार करते थे। तीन लड़के और एक लड़की हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात कर की टक्कर से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।