फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   father pleaded save son who was serving sentence in Nepal jail

मेरे बेगुनाह बेटे को बचा लो: नेपाल जेल में बंद युवक का पिता राजस्थान से पहुंचा मऊ, लगाई गुहार; 1 साल से है कैद

Sat, 15 Jun 2024 07:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 07:02 PM IST
सार

Mau News: राजस्थान निवासी जीवराज बंजारा ने नेपाल में अपने बेटे से मुलाकात की। वहां कोई भी यह नहीं बताने को तैयार हो रहा है कि उसका बेटा कब रिहा होगा। किसी माध्यम से उसने मऊ के यतींद्र के बारे में सुना। इसलिए उसने जिले में पहुंचकर उनसे बेटे की रिहाई के लिए गुहार लगाई है।

विज्ञापन
father pleaded save son who was serving sentence in Nepal jail
यतींद्र के साथ जीवराज बंजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के देवखेड़ी विश्नियां गांव से जीवराज बंजारा ने नेपाल की जेल में बंद अपने बेटे गणेश को रिहा कराने में मदद करने की गुहार लगाई है। वह शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना के जमालपुर निवासी राज्य युवा पुरस्कार प्राप्त यतींद्र के आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने नेपाल जेल में बंद अपने लड़क को रिहा कराने को लेकर मदद मांगी। भीलवाड़ा के बाजे सिंह को यतींद्र ने मदद का आश्वासन दिया। यतींद्र ने बताया कि मामले को लेकर नेपाल राष्ट्र के कुछ सांसदों, छात्र नेताओं व अधिवक्ताओं से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन


प्रयास किया जाएगा कि 30 जून 2023 से नेपाल की जेल में बंद बेगुनाह गणेश बंजारा को जल्द से जल्द रिहाई मिले। बता दें कि इसके पहले भी राज्य युवा पुरस्कार प्राप्त यतींद्रपति पांडेय नेपाल और मलेशिया की जेल से बेगुनाह भारतीय नागरिकों को रिहा कराकर सुर्खियों में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे यतींद्र ने वाराणसी निवासी भिक्षा मांगने को मजबूर मां अमरावती के बेटे महेंद्र को नेपाल की जेल से अपने निजी प्रयासों से रिहा कराया था। वहीं, मलेशिया में फंसे आजमगढ़ के लाटघाट निवासी मृत्युंजय यादव की मदद कर उनकी घर वापसी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed