{"_id":"5cba0f3abdec221461127709","slug":"fast-tracked-cruise-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपवास रख निकाली ‘क्रूूस यात्रा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपवास रख निकाली ‘क्रूूस यात्रा’
Fri, 19 Apr 2019 11:41 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
चर्च
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी गिरजाघरों में गुड फ्राइडे का पर्व परंपरागत तरीके से श्रद्धा भाव से मनाया गया। चर्चो में विशेष आराधना की गई। नगर के फातिमा अस्पताल स्थित गिरजाघर में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु का स्मरण किया। वहीं, इंदारा मिशनरी में भी यीशु की आराधना की गई।
बढुआ गोदाम : नगर क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित अमर वाणी दिव्यांग विद्यालय के चर्च में गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को प्रभु यीशु के अनुयायियों ने यीशु की आराधना की। ईसा मसीह का स्मरण कर अपने पापों को स्वीकार किया। हाथों में छोटे-छोटे क्रूस लेकर क्रूस यात्रा निकाली। इस दौरान बाइबिल का पाठ हुआ तो ‘दुख भोग काल’ के प्रवचन सुने गए। यीशु द्वारा 14 स्थानों पर सही गई पीड़ा को स्मरण कर 14 स्थानों पर प्रार्थना की।
इस मौके पर अमर वाणी दिव्यांग विद्यालय के चर्च की ओर से गुड फ्राइडे का आयोजन पुरोहित अरूलानंद की देखरेख में हुआ। फादर क्रिसराज और फातिमा स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सिंथिया पाषाण ने प्रार्थना की। इंदारा : संत जोसेफ मिशन कैथौलिक चर्च परिसर में सुबह से ही ईसाई समुदाय प्रार्थना के लिए जुटा। फादर बी. मिंज ने बताया कि प्रभु यीशु के प्रति आस्था रखने वालों के लिए गुड फ्राइडे विशेष दिन है। इस दिन यीशु के दुख व बलिदान को याद किया जाता है। इस दौरान जितेंद्र कुमार डेनिस, सिस्टर प्रेमा, किरन सिंह, ब्रदर चाको, अशोक, मनोज कुमार आदि थे।