फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers stopped construction of fourlane in Shahpur village

शाहपुर गांव में किसानों ने रोका फोरलेन निर्माण कार्यँ

Mon, 12 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped construction of fourlane in Shahpur village
नेशनल हाईवे रोड 29 पर शाहपुर गांव के सामने बढ़े हुए मुंवावजा का पैसा न मिलने पर काम को रुकवाकर प्रद? - फोटो : MAU
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने पर किसानों ने सोमवार को फोरलेन निर्माण का कार्य रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शन भी किया। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन देकर काम शुरू कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि विभाग की ओर से मुआवजा काजल्द भुगतान का आश्वासन देने के बाद भी किसानों को मुआवजा का भुगतान नहीं किया जा सका है। जबकि कार्यदायी संस्था और एनएचएआई निर्माण कार्य जारी रखे हुए है। किसानों का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों के मुआवजा हड़पने की साजिश रची जा रही है। केवल आश्वासन देकर निर्माण कार्य पूरा करा लेना चाह रहे हैं। शिकायत के बाद भी न तो प्रशासनिक अधिकारी और न ही एनएचएआई के अधिकारी गंभीर हैं। आज कल कहकर मामले को टाल दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि मुआवजा का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो काम नहीं होने दिया जाएगा। फोरलेन निर्माण कार्य रोकने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एनएचआई के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद काम शुरू हो सका। प्रदर्शन करने वालों में रामाश्रय राय, बालचंद्र चौहान, रविंद्र यादव, सोनू राय, श्रीप्रकाश राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed