फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers stopped construction of four-lane road in protest against non-compensation

मुआवजा न मिलने के विरोध में किसानों ने रोका फोरलेन सड़क निर्माण

Wed, 06 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped construction of four-lane road in protest against non-compensation
बढुआगोदाम। परदहां ब्लाक के ताजोपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण में मुुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने एक बार फिर बुधवार को दोपहर 12 बजे निर्माण कार्य बंद कराकर नारेबाजी किया। काम बंद कराने की सूचना मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान
विज्ञापन

मुआवजे की मांग पर अडे़ रहे। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण कार्य हो रहा है, लेकिन मुुआवजा का शतप्रतिशत भुगतान न होने से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने बुधवार को लगभग 12 बजे ताजोपुर गांव के पास निर्माण कार्य रोक दिया। साथ ही जमकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि जमीन अधिक अधिग्रहीत किया गया है और मुआवजा कम दिया गया है। उनकी जमीन जिसे फोरलेन के लिए एनएचएआई द्वारा तीन वर्ष पूर्व अधिग्रहीत की गई, उसका मुआवजा अभी भी बीस प्रतिशत बाकी है। तीन वर्ष बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा सका है। शिकायत के बाद भी शासन प्रशासन की तरफ से अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य बंद करने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित किसान इस बात पर अड़े रहे कि जब तक हम लोगों का मुआवजा का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक निर्माण कार्य नही होने देंगे। प्रदर्शन करने वालों शंभू पांडेय, लल्लन यादव, अशोक यादव, जवाहीर सिंह, सहित दर्जनों किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed