फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers should produce more crops with modern technology

Mau News: आधुनिक तकनीक से अधिक फसल उपज करें किसान

Thu, 13 Mar 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers should produce more crops with modern technology
मऊ। कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही जनपदस्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला प्रदर्शनी बुधवार को संपन्न हो गई। जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी किसानों ने मेले में फसल की अधिक उपज के लिए कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विभागों से स्टॉल लगाए गए। जिसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, जिला उद्यान विभाग, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन, एनबीआईएम कुशमौर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढा रतनपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, प्राथमिक विद्यालय कइया आदि से स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन

लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर के स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सूक्ष्म जीव विज्ञान के बारे में एनबीआईएम के वैज्ञानिक ने विस्तृत प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि नई तकनीक और उपकरणों से खेती कर अधिक उपज की जा सकती है। वर्तमान सरकार समाज के हर व्यक्ति को एक समान लाभ दे रही है। मेले में खेती से जुड़े सभी उपकरण आधुनिक है, इन उपकरणों का भरपूर लाभ उठाएं। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने एग्रो क्लाइमेटिक जोन मेले की जानकारी दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed