फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers sent letter to CM, pleading for justice

किसानों ने सीएम को भेजा पत्र, न्याय की गुहार

Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers sent letter to CM, pleading for justice
कोपागंज। क्षेत्र के 15 से ज्यादा गांवों के किसानों ने शारदा नहर के अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को डाक से पत्र भेजा है। पत्र में अन्याय के बारे में अवगत कराते हुए न्याय की मांग की। साथ ही चेताया कि वे कई वर्षों से न्याय की उम्मीद की आस में है। उम्मीद टूटने पर वो दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

पत्र में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा भेलाबांध, कनियारीपुर, हसनपुर, लैरो बेरूवार इंदारा आदि गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शारदा सहायक खंड 32 द्वारा पूर्व में किसानों की भूमि अधिग्रहण कर धोखाधड़ी से कड़ी के स्थान पर एयर में खारिज दाखिल कर लिया है जो किसानों के साथ अन्याय है। बताया कि शासन द्वारा शारदा सहायक खंड 32 नहर के चौड़ीकरण के नाम पर सन 1976 में अधिग्रहण किया गया जिसका भुगतान 30 वर्ष बाद 2005-2006 में किसानों को कड़ी के हिसाब से हुआ था। आरोप लगाया कि नहर विभाग और राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों की मिलीभगत और किसानों के साथ धोखाधड़ी करके एयर में खारिज दाखिल कर दिया गया। जिससे किसानों के अधिग्रहण की गई जमीन की कीमत कम देकर अधिक जमीन खारिज दाखिल करके हड़प लिया गया है। इस संबंध में पूर्व में कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया लेकिन इस समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। बाध्य होकर किसानों ने बीते 30 जुलाई को किसानों ने रजिस्टर्ड डाक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया। पत्र भेजने वाले किसान बेचन मौर्य, राम नवल राही, लालचंद राम, वीर बहादुर यादव, किसुन, राजू, अवधेश सिंह, भुल्लन, रमेश अनिल आदि किसानों ने चेताया कि दो अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर तक समस्या का निस्तारित न होने पर मजबूरन किसान कोपागंज ब्लाक के शारदा सहायक खंड 32 के पुलिया पर सामूहिक आत्मदाह करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी नहर विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed