फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers protest for miner cleaning

माइनर की सफाई न होने से किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 24 Dec 2018 11:30 PM IST
पवन सिंह अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Published by: पवन सिंह Updated Mon, 24 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest for miner cleaning
रतनपुरा ब्लाक के अइलख निकासी माइनर की सफाई न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
रबी फसल के सिंचाई का समय चल रहा है, लेकिन अभी तक दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध कुशाडीह माइनर से जुड़ी निकासी माइनर की सफाई तक नहीं कराई जा सकी है। माइनर में खर पतवार का जंगल लग गया है।
विज्ञापन


माइनर की तली में पानी रहने से किसान गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने अइलख गांव में किसानों ने प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


कुशाडीह माइनर से जुड़ी निकासी माइनर बलिया जिले तक सैकड़ों एकड़ उपजाऊं जमीन की सिंचाई की जाती है। रबी फसल की सिंचाई के समय माइनर की साफ सफाई नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइनर की सफाई न कराए जाने तथा भरपूर पानी न छोड़े जाने से किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि नहर तथा माइनरों की सफाई के नाम पर लाखों रुपया खर्च किया गया, लेकिन अभी तक सफाई का कार्य अधर में लटका दिया गया है।


माइनर में भरपूर पानी तक छोड़ा नहीं जा सका है। किसानों की समस्या का अविंलब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुुमार सिंह, राजेंद्र यादव, रामप्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, बृजेश भारती, विनोद यादव, रामप्रवेश, दयाराम आदि शामिल रहे। इस बाबत सिंचाई विभाग के जेई जेपी यादव का कहना है कि बजट न मिलने के चलते समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed