फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers' organizations protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 03 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers' organizations protest against agricultural laws
कलेक्ट्रेट पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : MAU
मऊ। कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जुुलूस निकाला। जुलूस सदर तहसील, विकास भवन, कृषि भवन,होता हुआ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ पुलिस प्रशासन ने जो रवैया अख्तियार किया है। वह चिंताजनक, अमानवीय, अनुचित और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। कोरोना महामारी और ठंड के समय उन पर पानी की बौछार तथा आंसू गैस के गोलों और लाठियों की बारिश की जा रही है, किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि 10 दिसंबर तक देशव्यापी एकता एकजुटता अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी संबंधित जरूरी नियमों का पालन करते हुए जनता की समस्याओं पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन पर रोक लगाई जा रही है, जो अभिव्यक्ति की आजादी, लोकतांत्रिक अधिकारों पर कुठाराघात है। इसे देश प्रदेश के अमन पसंद कतारें बर्दाश्त नहीं करेंगी। इस अवसर पर राम कुमार भारती, वीरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, शिव कुमार गुप्ता, रामू प्रसाद, मदनलाल, अरविंद मूर्ति, सत्यप्रकाश सिंह, सरोज सिंह, सर्वेश कुमार, विनोद कुमार राव, टेल्हू राम, छविनाथ शर्मा, जयप्रकाश, समसुलहक चौधरी, त्रिभुवन शर्मा,शैलेंद्र कुमार, रोशन चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed