फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers gave ultimatum of collective self-immolation

किसानों ने दिया सामूहिक आत्मदाह करने का अल्टीमेटम

Thu, 01 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers gave ultimatum of collective self-immolation
कोपागंज। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। नाराज किसानों ने गांधी जयंती पर सामूहिक आत्मदाह करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के आला अधिकारियों के मिलीभगत से शारदा सहायक खंड 32 द्वारा पूर्व में किसानों की भूमि अधिग्रहण कर धोखाधड़ी से कड़ी के स्थान पर एयर में खारिज दाखिल कर लिया है। जो किसानों के साथ अन्याय है। किसानों के अनुसार भेलाबांध, कनियारीपुर, हसनपुर, लैरो दोनवार, लैरो बेरूवार, इंदारा महुवार सहित विभिन्न गांवों में किसानों की भूमि शारदा सहायक खंड 32 नहर के चौड़ीकरण के नाम 1976 में अधिग्रहण किया गया। जिसका मुआवजा 30 वर्ष बाद 2005-2006 में किसानों को कड़ी के हिसाब से हुआ था। लेकिन सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के आला अधिकारियों की मिलीभगत और किसानों के साथ धोखाधड़ी करके एयर में खारिज दाखिल कर दिया गया जिससे किसानों के अधिग्रहण किए गए जमीन की कीमत कम देकर अधिक जमीन खारिज दाखिल करके हड़प लिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में किसानों के पूर्व में कई बार आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया लेकिन इस समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। 24 सितंबर 2020 को किसानों ने रजिस्टर्ड डाक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवगत कराया लेकिन कार्रवाई नहीं करने से किसान बेचन मौर्य के नेतृत्व में राम नवल राही, लालचंद राम, जगन्नाथ, वीर बहादुर यादव, किसुन, राजू, अवधेश सिंह, भुल्लन,रमेश अनिल आदि किसानों ने दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लैरो बेरूवार के गाटा संख्या 330 जो बेचन मौर्य का खेत है के पास शारदा सहायक खंड 32 के पुलिया पर सामूहिक आत्मदाह करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed