{"_id":"5bfd7688bdec2241852c4be7","slug":"farmers-did-the-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
mau
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Farmer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएपी नहीं मिलने से कई गांवों के नाराज किसानों ने पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र लैरो पर मंगलवार को प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि डीएपी की उलब्धता नहीं कराई गई तो वह आंदोलन करेंगे।
रबी के सीजन में कोपागंज ब्लाक के साधन सहकारी समितियों तथा पीसीएफ पर डीएपी का अकाल पड़ा है। खाद के लिए सुबह शाम किसान समितियों का चक्कर लगा बैरंग लौट जा रहे हैं। डीएपी न मिलने से आक्रोशित किसानों ने पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र लैरो पर मंगलवार को किसान जितेंद्र कुमार गोयल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समितियों पर तैनात सचिवों द्वारा किसानों को डीएपी सहित अन्य उर्वरक न देकर ऊंचे दामों पर निजी दुकानों के हवाले कर दिया जा रहा है। किसानों की जरूरत के अनुसार समितियों तथा पीसीएफ पर खाद बीज का टोंटा रहता है। उर्वरक के अभाव में बुआई पिछड़ रही है।
अधिक कीमत पर डीएपी खरीदने के बाद भी गुणवत्तापरक नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं कराई गई तो वह आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अंगेश कुमार, रवि यादव, रामवृक्ष, मुख्खू चौहान, सोनू भारद्वाज, हरिश्चंद्र, रामशंकर, शिवनाथ, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।