फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer son Aman Singh became an army officer and mirzapur Abhinav Singh joined army

यूपी: किसान के बेटे अमन सिंह बने सेना में अधिकारी, मिर्जापुर के अभिनव सिंह भी सेना में शामिल

Sun, 13 Jun 2021 03:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Jun 2021 03:47 PM IST
सार

मऊ जिले के कोपागंज ब्लॉक के लीलारी भरौली गांव के निवासी अमन सिंह भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड में निकले 341 सैन्य अफसरों में शामिल हुए हैं। मिर्जापुर के अभिव सिंह भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड में निकले 341 सैन्य अफसरों में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Farmer son Aman Singh became an army officer and mirzapur Abhinav Singh joined army
अमन सिंह, अभिनव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड में निकले 341 सैन्य अफसरों में शामिल अमन सिंह मऊ जिले के कोपागंज ब्लॉक के लीलारी भरौली गांव के निवासी हैं। अमन के पिता किसान तो मां गृहणी हैं। दो भाइयों में बड़े अमन का चयन सैनिक स्कूल के लिए हो गया था। कक्षा सात से आगे की पढ़ाई उन्होंने छत्तीसगढ़ स्थित अंबिकापुर सैनिक स्कूल से की। वर्ष 2017 में उनका चयन एनडीए के लिए हुआ।

विज्ञापन


मूलरूप से कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लीलारी भरौली गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के दो पुत्रों में अमन सिंह बड़े हैं। उनसे छोटा भाई अंशल सिंह अभी इंटर का छात्र है। अमन के मामा अजय शाही जो असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर आसीन है, ने बताया कि बचपन से ही अमन की रुझान सेना में अफसर बनने का था।
विज्ञापन


इसी ललक को लेकर उसने सैनिक स्कूल में एडमीशन पाने के लिए जी तोड़ मेहनत की और उनका सेलेक्शन सैनिक स्कूल अंबिकापुर में हुआ। पढ़ाई के दौरान ही वर्ष 2017 में उनका चयन एनडीए में हुआ था। उनकी ट्रेनिंग देहरादून में चल रही थी, जो अब पूरी हुई। अमन की सफलता पर उनके पिता अरविंद कुमार सिंह और मांग सुनयना सिंह ही नहीं मामा अजय शाही सहित पूरा गांव गदगद है। कहा, अमन ने परिवार का ही नहीं पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बने अभिनव सिंह
भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में पासिंग आउट परेड में 341 युवा अफसर भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट् सहित अन्य राज्यों के युवा सैन्य अफसर बने हैं। इनमें अपने जिले के अभिनव भी शामिल हैं।

मिर्जापुर जिले के नरायनपुर विकास खंड  के फत्तेपुर, पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र अभिनव सिंह का चयन आर्मी में लेफ्टिनेन्ट पद पर  होने से गांव में काफी खुशी व्याप्त है। तीन भाई-बहन में सबसे छोटे अभिनव सिंह की प्राथमिक शिक्षा वाराराणसी के एक प्राइवेट स्कूल से हुई है। छठीं से बारहवीं तक की शिक्षा उत्तराखंड स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई।


भारत के श्रेष्ठ सैन्य तकनीकी संस्थान मिलीट्री कालेज आफ टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग महू मध्य प्रदेश से पास हुए। इन्होंने टेक्निकल एंट्र् स्कीम के तहत कोर्स 37 में प्रवेश लिया था। मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए 2017 में इन्होंने आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी ज्वाइन किया था। अनिल सिंह, डा रश्मी सिंह,अक्षय सिंह,गोविन्द शंकर ओझा, संजय मिश्रा, डा अजीत सिंह, डा भगवान दास सिंह, अभिषेक सिंह, राम आसरे सिंह, डा सीबी तिवारी आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed