फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer planted by giving greed to give land in dowry in Mau

मऊ : दहेज में जमीन देने का लालच देकर किसान को लगाई चपत, पुलिस पर पीड़ित से थाने में बदसलूकी करने का आरोप

Fri, 04 Dec 2020 05:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 04 Dec 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer planted by giving greed to give land in dowry in Mau
रुपये - फोटो : pixabay

ग्रेजुएशन कर रहे बेटे का विवाह करने केे एवज में दहेज में सात बीघा जमीन, एक कार देने का लालच देकर ठगों ने किसान को दस लाख रुपये का ठगी का शिकार बना लिया। किसान ने कोपागंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। आरोप है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित की मदद करने की बजाय डाटकर भगा दिया।

विज्ञापन


कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियाव गांव निवासी विशुनधारी पुत्र शिवचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र ग्रेजुएशन कर रहा है। एक माह पूर्व ब्लाक के एक गांव के पूर्व प्रधान के साथ एक युवक के साथ उसके घर पर शादी का प्रस्ताव लेकर आया। बातचीत के दौरान युवक ने कहा कि वह दहेज में चार लाख रुपये नगद के साथ एक कार के साथ-साथ सात बीघा जमीन देगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के साथ में होने के कारण विशुनधारी ने युवक की बात को सुनकर शादी के लिए हां कर दिया। इस बीच युवक ने विशुनधारी से संपर्क साधा और बताया कि आजमगढ़ जिले के सठियांव निवासी उनके एक परिचित को दस लाख रुपये की आवश्यकता है। बोला कि वैवाहिक कार्यक्रम में रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशुनधारी होने वाले तथाकथित रिश्तेदार के झांसे में आकर बीते तीन दिसंबर को वह दस लाख रुपया आजमगढ़ पहुंचकर एक होटल के कमरे में दिए। उसके बाद कथित रिश्तेदार और रुपये लेने वाले मौके से आनन फानन में फरार हो गए। अब दोनों में से किसी का फोन  नहीं रिसीव हो रहा है। 

थानाध्यक्ष कोपागंज अजय कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हे इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed