{"_id":"607488208ebc3e8d1a1548fc","slug":"farewell-to-secretary-of-district-legal-services-authority-mau-news-vns584742123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को दी विदाई
विज्ञापन
मऊ । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानांतरित हुए सचिव सत्यवीर सिंह को अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने विदाई दी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एल्डर कमेटी के पूर्व चेयरमैन इश्तेयाक अहमद और पूर्व अध्यक्ष लालजी पांडेय आदि अधिवक्ताओं ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथही उनके कार्यों की सराहना किया।
इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिह ने विदाई समारोह में मिले प्रेम से अभिभूत होकर कहा कि जो कुछ आज आपलोगों ने मेरे लिए किया उसका मै हकदार नहीं था। आपलोगों की ओर से मिले इस प्रेम और स्नेह को सदैव संजोकर रखूंगा। मैने तो केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। कहा कि पूर्व के अधिकारियों की प्रेरणा व अधिवक्ताओं के सहयोग से प्राधिकरण मे कुछ नया करने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं व कर्मचारियों से मिले स्नेह व सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। इस दौरान वक्ताओं ने सत्यवीर सिह के कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि एडीआर भवन मे कार्यालय स्थापित कर प्राधिकरण को नई दिशा दी। तथा कोरोना काल मे मजबूर व मजलूमो की मदद कर एक मिशाल कायम किया। साथ ही उनके कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता इश्तेयाक अहमद और संचालन पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष लालजी पांडेय, राजेंद्र राय, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, दारोगा सिंह, राकेश मिश्रा, हुमा रिजवी, उपासना दास,कंचनलता, योगेंद्र सिंह, शंभूनाथ सिंह, चंद्रशेखर राय, रामकृत यादव, विनोद कुमार सिंह, पूनम मौर्य, धीरज त्रिपाठी, विवेेेक कुमार सिंह, गोवर्धन राम, अजय कुमार सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, सज्जात हुसैन आदि ने विचार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिह ने सचिव के कार्यो की प्रशंसा करते हुए सबके प्रति आभार जताया।