फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Family members kept sleeping, thieves stole jewelery worth two lakhs

Mau News: परिजन सोते रहे, दो लाख के आभूषण चुरा ले गए चोर

Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Family members kept sleeping, thieves stole jewelery worth two lakhs
चिरैयाकोट। वार्ड नौ में एक नगरवासी के घर से शुक्रवार की रात चोर लाखों का सामान समेट ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही गहरी नींद में सोए हुए थे। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग उठे है तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर रही है। चिकैयाकोट थाना क्षेत्र के वार्ड 9 जोतपहाड़ मुहल्ला निवासी बृजवासी पटवा और परिवार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सो गया। देर रात घर की छत के सहारे चोर घर के अंदर दाखिल हुए। एक कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर सोने का एक मांगटीका, एक चेन, एक अंगूठी, एक झुमका सहित करीब दो लाख मूल्य के आभूषण चुरा ले गए।जबकि उसी कमरे में परिवार के सदस्य सोए हुए थे। शनिवार की सुबह जगने पर सामान बिखरा हुआ देखकर जब आलमारी परिवार के सदस्य खोले तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना के संबंध में पीड़ित भवन स्वामी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चिरैयाकोट थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed