फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fake currency racket busted in Mau: Three criminals arrested with fake currency of Rs 14 lakh, printing machin

मऊ में फेक करेंसी रैकेट का भंडाफोड़: 14 लाख के नकली नोट के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, प्रिंटिंग मशीन बरामद

Sun, 24 Sep 2023 03:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 24 Sep 2023 03:14 PM IST
सार

एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि बरामद नकली नोट का मास्टर माइंड अंकुर बिन्द है। जो कि पहले भी सोनभद्र से जेल जा चुका है, इस दौरान ही जेल में अंकुर की मुलाकत सुरेंद्र और कुणाल से हुई।
 

विज्ञापन
Fake currency racket busted in Mau: Three criminals arrested with fake currency of Rs 14 lakh, printing machin
मऊ में फेक करेंसी रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में नकली नोटों के एक बड़े गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला अंडरपास से शनिवार की बीती रात को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से 14 लाख रूपये के नकली नोट के साथ नकली नोट छापने में शामिल होने वाले तीन रिम कागज, एक प्रिमियम प्रिन्टिग मशीन भी बरामद किया। साथ ही लोगों को झांसा देकर नकली नोट देकर असली नोट के रूप में बरामद एक लाख की असली नकदी भी बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी दी। बताया कि जिले में अपराधियों को लेकर इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसीक्रम में एसओजी/स्वाट/सर्विलांस टीम तथा कोपागंज पुलिस द्वारा काछीकला अंडरपास के मिले इनपुट के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक स्वीफ्ट कार सवार ने पुलिस टीम को देखकर रूकने के बजाए भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी के चलते थोड़ी दूर पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान कार से प्लास्टिक के तीन झोले में 14 लाख 11 हजार मूल्य के नकली नोट बरामद किया। वहीं 1 लाख 17 हजार 400 मूल्य के असली नोट बरामद किया।जब शक होने पर पुलिस ने कार की डिक्की की जांच की तो छुपा कर रखा एक प्रिमियर प्रिन्टर मशीन, तीन रिम पेपर बरामद हुआ। बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकुर कुमार बिन्द उर्फ रवि पुत्र रामकृत राम निवासी हाटा थाना युसुफपुर मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, सुरेन्द्र सागर सिंह सोनकर उर्फ रविन्द्र पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी तकिया थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र तो कुणाल यादव पुत्र गरजू यादव निवासी कान्दर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।पुलिस ने कोपागंज थाना में तीनों के विरुद्ध 420,498ए,489बी,489सी,489डी भादवि0 तथा धारा 3/7 आरबीआई एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


जेल में हुई दोस्ती, फिर नकली नोटों को बनाने में जुट गए तीन दोस्त
एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि बरामद नकली नोट का मास्टर माइंड अंकुर बिन्द है। जो कि पहले भी सोनभद्र से जेल जा चुका है, इस दौरान ही जेल में अंकुर की मुलाकत सुरेंद्र और कुणाल से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां इन तीनों में दोस्ती हो गयी, जमानत के बाद अंकुर ने यू-ट्यूब पर जाली नोट बनाने का तरीकों को देखकर जाली करेंसी बनाने लगे, धीरे-धीरे कई लाख रुपये छापकर वह अपने दोस्त कुणाल और सुरेन्द्र के माध्यम से आस-पास के जनपदों में खपाने लगे।आरोपी जिले जिले में भी जाते है, वहां जनता को धोखे से फर्जी नोट देकर असली नोट ले लेते है। बताया कि पकड़े जाने से पहले वह गोरखपुर में ही नकली नोटों को खपाने की योजना बनाकर निकले थे, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed