फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Faecal sludge management will be set up in one acre, plastic collection site will be built at a cost of 16 lakhs

Mau News: एक एकड़ में स्थापित होगा फीकल स्लज मैनेजमेंट, 16 लाख की लागत से बनेगा प्लास्टिक संग्रह स्थल

Tue, 26 Aug 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Faecal sludge management will be set up in one acre, plastic collection site will be built at a cost of 16 lakhs
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।इसमें एक एकड़ में फीकल स्लज मैनेजमेंट बनाए जाने और 16 लाख की लागत से प्लास्टिक संग्रह स्थल बनाए जाने की योजना बताई गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए जनपद को 8552 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष 1778 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी जा चुकी है, जबकि 3294 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण को लेकर भुगतान किया जाना बाकी है। वहीं में नए प्लास्टिक संग्रह स्थल के चयन के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में 16 लाख की धनराशि से 1500 वर्ग फीट की एरिया में बनाया जाएगा प्लास्टिक संग्रह स्थल। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत फीकल स्लज मैनेजमेंट इकाई की स्थापना के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद को एक फीकल स्लग बनाए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी इसके लिए जमीन चिहिन्त करने का निर्देश दिया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण रामबाबू त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, सहायक अभियंता जल निगम जितेंद्र कुमार, समस्त जिला स्वच्छता सलाहकार, सहित समस्त एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed