फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Expressing anger over the privatization process of banks

बैंकों के निजीकरण प्रक्रिया पर जताया आक्रोश

Tue, 23 Feb 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Expressing anger over the privatization process of banks
मऊ/चिरैयाकोट। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में क्षेत्र के रायपुर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा रायपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक बैंक परिसर में हुई। इसमें बैंकों के निजीकरण के प्रक्रिया पर आक्रोश प्रकट किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने कहा कि अब सरकार बैंकों के निजीकरण पर उतारू है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि एक तो रोजगार सरकार नहीं दे रही है, और जो रोजगार कर रहे हैं, उन्हें निजीकरण करके उनके रोजगार को भी वह छिन रही है। केंद्र सरकार बहुमत की सरकार होने के बाद भी सरकारी कंपनियों और बैंकों को निजी कंपनियों के हाथ बेच रही है। सरकारी योजनाओं को लागू करने में सरकारी बैंकों की अहम भूमिका होती है। वहीं प्राइवेट कंपनियां खाता धारकों से अधिक पैसे वसूलेंगी। अब तक सरकारी बैंकों में मनरेगा मजदूरों सहित देश के गरीब अपनी छोटी रकम रख बैंक खाता संचालित कर लेते थे। इसका उनको चार्ज नहीं देना होता था।
विज्ञापन

निजीकरण से बैंक कर्मी बेरोजगार तो होंगे ही साथ में देश की गरीब जनता को भी इसका दुष्परिणाम झेलना होगा। कहा कि सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती है तो आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। बैंककर्मी अवनीश राम, महेंद्र कुमार, सुनील व दिनेश राम आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed