फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Expressed displeasure over the slow pace in the construction of Amrit Sarovar

Mau News: अमृत सरोवर के निर्माण में धीमी गति पर जताई नाराजगी

Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the slow pace in the construction of Amrit Sarovar
गर्मी के महीने में गांवों में पीने के पानी को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो जाती थी। इसी को देखते हुए शासन के निर्देश पर पोखरों का सुंदरीकरण कर अमृत सरोवर बनाने के साथ ग्रामसभा की जमीन कि खुदाई कर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार के निर्देश पर एपीओ अनूप कुमार ने शुक्रवार को लिलारी भरौली में 26 लाख रुपये की लागत से बन रहे अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान एपीओ ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के सभी सचीव को जून तक अमृत सरोवर का निर्माण कराने का निर्देश दिया था। क्योंकि बरसात के समय कार्यों में अवरोध पैदा होगा। अप्रैल महीने में मिले तीस हजार मानव दिवस लक्ष्य के तहत प्रतिदिन एक हजार लोगों को काम देना आवश्यक है। ब्लाक क्षेत्र में 33 अमृत सरोवरों को निर्माण के लिए चयनित किया गया था। जिसमें से 13 पूर्ण और 12 निर्माणाधीन हैं। वहीं आठ जगहों पर जल निकाशी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed