फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Examination report of 83 out of 110 in Mau negative, remaining awaited

मऊ में 110 में से 83 की जांच रिपोर्ट निगेटिव, शेष का इंतजार

Sat, 11 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Examination report of 83 out of 110 in Mau negative, remaining awaited
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की जा रही कवायद जारी है। इसके लिए मरीजों के साथ बाहर से आने वाले संदिग्धों की जांच कराने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा। इस तरह से अबतक 110 लोगों का सेंपल जांच के लिए संकलित कर जांच को भेजा गया है। इसमें से 83 की रिपोर्ट आ चुकी, सभी रिपोर्ट निगेटिव आने से जिला, पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन

बताते चले शुक्रवार की शाम तक जिले से 85 लोगों का नमूना संकलित किया गया था। लेकिन शनिवार को 25 और सैंपल लिए जाने से संख्या बढ़कर 110 हो गई है। इसके विपरित शनिवार को 25 की जांच रिपोर्ट आने से जिले में अब तक 83 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस लिया। हालांकि अभी भी 27 जांच रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक हुई जांच में क्वारंटीन किए गए 119 जमातियों में से 20 की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान जिले में बाहर से आने वाले 768 लोगों को चार सेंटर बनाकर क्वारंटीन किया गया गया था। लेकिन जांच रिपोर्ट आने और स्वास्थ्य स्थिर रहने पर जांच के बाद उन्हे प्रशासन छोड़ने का काम शुरु किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एससी सिंह ने बताया कि उन संदिग्धों का नमूना लिया जा रहा है जिन्हे खांसी के साथ सांस लेने की दिक्कत है। बोले शासन की मंशा पर हर संदिग्ध की जांच कराई जा रही है। सीएमओं ने अपील किया कि ऐसे लोगों के बारे में मुझे या टोल फ्री कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीजों को रिपोट निगेटिव आने पर उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील किया कि इस बीमारी पर विजय पाने का सिर्फ एक ही विकल्प सामने आया है वो है सोशल डिस्टेंस, दूसरा एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर के साथ मास्क का प्रयोग और ज्यादा से ज्यादा हैंड वाश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed