फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   every one appreciated the ambition of wowen

महिलाओं के जज्बे को सभी ने सराहा

Wed, 14 Sep 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Wed, 14 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
every one appreciated the ambition of wowen
1090 महिला हेल्पलाइन के बारे में बतातीं महिला पुलिस अधिकारी।
अमर उजाला और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से बुधवार को नगर के पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी बताई। सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही महिलाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। इसमें महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीएम निखिलचंद्र शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि एसपी शिवहरि मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी एके गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि उनकी इच्छा है कि नारियों के सम्मान का सिलसिला चलता रहे। भारत की नारियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती से कदम रख रही हैं और खुद को साबित भी कर दिखाया है। कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। एसपी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्हें माहौल देने की जरूरत है। रानी लक्ष्मीबाई ने नारियों की शक्ति का एहसास कराया था। कहा कि महिलाओं को शिक्षा से अनिवार्य रूप से जोड़ने वाली अवधारणा विकसित करनी होगी। कार्यक्रम को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, नगरपालिकाध्यक्ष शाहिना  अरशद जमाल, डॉ. एकिका सिंह, डा. नम्रता श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस विनोद राय, सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. संजय सिंह, डॉ.  सुजीत सिंह, अजीत सिंह, हुमैरा खातून, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष पद्मा मिश्रा, आशा खत्री, सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम तिवारी, मधुलिका बरनवाल, पुष्पा जायसवाल, लुबना खान, अधिवक्ता लालमुनि यादव, अधिवक्ता हुमा रिजवी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ने की।  संचालन शमा परवीन और राजेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed