{"_id":"6123d12d8ebc3e799b088858","slug":"every-cook-will-have-to-give-an-affidavit-that-no-family-member-is-infected-mau-news-vns607532225","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक रसोइयों को परिवार के किसी सदस्य के संक्रमित न होने का देना होगा शपथ पत्र:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक रसोइयों को परिवार के किसी सदस्य के संक्रमित न होने का देना होगा शपथ पत्र:
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों मेें मध्याह्न भोजन योजना के तहत तैनात रसोइयों को बिना कोविड जांच रिपोर्ट दिखाए स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परिवार के किसी सदस्य के संक्रमित न होने का प्रत्येक रसोइये को शपथ पत्र देना होगा। स्कूल में प्रवेश के समय साबुन से सभी का हाथ धोना अनिवार्य होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मध्याह्न भोजन योजना की गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुपालन कराने का फरमान जारी किया है।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.56 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते परिषदीय विद्यालय बंद चल रहे थे। शिक्षकों की उपस्थिति तो विद्यालयों में चल रही थी। शिक्षक मुहल्ला क्लास करने के साथ ही ई-क्लास लगातार जारी थे। अब अनलॉक प्रक्रिया के बाद शासन ने मंगलवार यानि 24 अगस्त से छठवीं से आठवीं तक के विद्यालय तथा एक सितंबर से एक से पांचवीं कक्षा के विद्यालय खुलेंगे। गाइडलाइन के अनुसार मंगलवार यानि 24 अगस्त से कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल तथा कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल आगामी एक सितंबर से खुलेंगे। इनमें एमडीएम की व्यवस्था तय तिथियों से लागू हो जाएगी। रसोइयों को स्कूल में पहले दिन प्रवेश करते समय कोरोना की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही परिवार का कोई सदस्य कोरोना संक्रमित नहीं है, इसका शपथपत्र देना होगा। स्कूल में प्रवेश लेने से पहले साबुन से हाथ धोने के साथ सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें किचन में भी मास्क पहनना होगा। बर्तन और अनाज अच्छी तरह साफ कर धूप में सुखाने के बाद ही प्रयोग में लाए जाएंगे। बच्चे भोजन के समय सिर्फ मास्क उतारेंगे और भोजन के बाद फिर से मास्क पहनेंगे। भोजन तैयार करते समय निकलने वाला कूड़ा बंद डस्टबिन में रखा जाएगा। जो स्कूल दो पालियों में संचालित होने हैं, उनमें दोनों पालियों का भोजन एक साथ पकाया जाएगा। स्कूल में बच्चों के बैठने में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाएगा।
इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मध्याह्न भोजन योजना की गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।