{"_id":"617ae259bf30826a28412052","slug":"even-after-awareness-seventeen-thousand-people-have-not-been-able-to-get-the-second-dose-of-corona-vaccine-mau-news-vns6198146157","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके की पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज लेने नहीं आए 17 हजार जिलेवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके की पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज लेने नहीं आए 17 हजार जिलेवासी
विज्ञापन
दूसरी लहर में कोरोना की भयावहता को लेकर अपनी सुरक्षा के प्रति सजग हुए बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। शिविरों में टीका लगवाने के लिए लोगों की कतार लगती रही लेकिन जिले में सत्रह हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज नहीं लगवा सके हैं। जबकि टीकाकरण की तिथि बीत चुकी है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेसेज के माध्यम से उनसे दूसरी डोज लगवाने की लगातार अपील की गई। इसके बाद वे रुचि नहीं ले रहे हैं।
जिले में लगे टीकाकरण शिविरों में अब तक 13 लाख से अधिक लोगों को कोरोना टीका की पहली डोज लग चुकी है। वहीं करीब तीन लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बार-बार मेसेज भेजने के बाद भी 17 हजार लोगों ने टीका की दूसरी डोज नहीं लगवाई। जबकि दूसरी डोज लगवाने की निर्धारित तिथि बीत चुकी है। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें मेसेज, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिये उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कोरोना से बचाव के लिए जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में चौथे चरण में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण जारी है। करीब 23 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक 13 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसमें दोनों डोज लेने वालों की संख्या 2 लाख 55 हजार 362 है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि टीकाकरण के तहत 18 से 45 वर्ष तक आयु के सात लाख से अधिक को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 45 से 60 वर्ष तक के 3 लाख 126 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 1 लाख 89 हजार से अधिक है। बताया कि चार चरणों में 17 हजार से कुछ अधिक लोग पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज लगवाने के प्रति जागरूक नहीं दिखे जबकि निर्धारित तिथि बीत चुकी है। ऐसे लोगों को फोन पर मेसेज भेजकर जागरूक किया गया, इसके बाद भी रुचि नहीं दिखाई। अब उन्हें जागरूक करने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका को दी गई है। बताया कि सुरक्षित रहने के लिए कोरोना टीका की दोनों डोज लगवानी जरूरी है।