फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Escape from the responsibility'

‘किसानों की जिम्मेदारी उठाने से बच रहीं सरकारें’

Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
'Escape from the responsibility'
घोसी में उत्तर प्रदेश किसान सभा की जागरण यात्रा के समापन पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते पूर्व विधायक और यात्रा के संयोजक राजेन्द्र यादव।
पूर्व विधायक व किसान जागरण यात्रा के प्रभारी राजेंद्र यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकारें एक  दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रही हैं। इसका उदाहरण खरीफ फसल में मुआवजा बांटने को लेकर है। दोनों एक दूसरे पर दोषारोपण कर रही हैं। कहा कि 20 मई को यात्रा के लखनऊ पहुंचने पर विशाल धरना-प्रदर्शन कर किसान अपनी एकता का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



 पूर्व विधायक राजेंद्र यादव घोसी में अतुल कुमार अंजान के आवास पर पत्रकार वार्ता को संबधित कर रहे थे। कहा कि किसानसभा किसानों का संगठन है। हम केवल किसानों के हित के लिए लड़ते हैं। किसान आंदोलन को कमजोर करने में जाति और धर्म  की राजनीति बहुत हद तक जिम्मेदार है। 
विज्ञापन



किसान जबतक जाति धर्म से ऊपर नहीं उठेगा, तब तक उसका भला नहीं होगा। इसी तरह से 2 दिसंबर को सभी मजदूर संगठन यहां तक भारतीय मजदूर संघ ने भी हड़ताल में भाग लिया और सरकार को झुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान सभा की लड़ाई नहरों में पानी, अलग से किसान बजट, किसान आयोग, कर्ज माफ़ी आदि की है। इसको लेकर सभी को हमारा साथ देना चाहिये। कहा कि कितने दु:ख की बात है कि छोटे से छोटा दूकानदार भी महंगाई के अनुसार अपने सामान का मूल्य तय करता है। लेकिन दु:ख की बात है की सबका पेट भरने वाले किसान के उपज  का मूल्य वह नहीं सरकार तय करती है। 



 इन्हीं मुद्दों को लेकर 20 मई को जागरण यात्रा लखनऊ पहुंचेगी। विधानसभा का घेराव कर सरकार को चेताया जाएगा। सबसे अपील की कि जाति, धर्म, दलगत राजनीति से उठकर लखनऊ पहुंचे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed