फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Erosion intensifies near Jhamra Temple; Saryu water level rises by 10 cm in 24 hours.

Mau News: झमरा मंदिर के समीप कटान तेज, 24 घंटे में 10 सेमी बढ़ा सरयू का जलस्तर

Tue, 01 Sep 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Erosion intensifies near Jhamra Temple; Saryu water level rises by 10 cm in 24 hours.
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
दोहरीघाट। नेपाल की ओर से तीन बैराजों से 3.88 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की खबरों के बीच सरयू नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मुक्तिधाम के ठीक बगल स्थित अति संवेदनशील झमरा मंदिर के पास कटान तेज होने से कस्बे की ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

गौरीशंकर घाट पर रविवार को सरयू का जलस्तर 69.55 मीटर था, जो सोमवार को बढ़कर 69.65 मीटर पहुंच गया। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से महज 25 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। तेज बहाव के कारण भारतमाता मंदिर की दीवारों से नदी की लहरें टकरा रही हैं। झमरा मंदिर के पास कटान को लेकर भी स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। पिछले दिनों सुरक्षा के लिए लगाए गए बोल्डर का एक हिस्सा नदी के तेज बहाव में खिसक गया था।
विज्ञापन

कटान बढ़ने से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर समेत कई ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से जानकी घाट से खाकी बाबा की कुटी तक बोल्डर के स्थान पर बोरियों में ईंट भरकर डंप की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed