{"_id":"604fa5388ebc3ec4965b2abd","slug":"english-liquor-worth-three-lakhs-recovered-from-pickup-mau-news-vns5801002132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से तीन लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से तीन लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बबुआपुर तिराहे के पास से एक पिकअप में लदी करीब तीन लाख रुपयों की अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को रविवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। चंडीगढ़ में बनी 600 बोतल अंग्रेजी शराब 50 पेटियों में भरी थी। इसे मुर्गी के अंडों से भरी पेटियों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार एसओजी टीम और सरायलखंसी पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक शराब तस्कर चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब सफेद रंग की पिकअप से चोरी छिपे आजमगढ़ की ओर से चिरैयाकोट होते हुए पिपरीडीह के रास्ते से गाजीपुर जाएगा। जिसपर एसओजी टीम और सरायलखंसी थाने की पुलिस बबुआपुर तिराहे पर पहुंच गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने वहां चेकिंग शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद पिकअप बबुआपुर तिराहे की तरफ आती दिखा। पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम चन्द्रिका सिंह चौहान निवासी पृथ्वीपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर बताया। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पंचकूला चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब को मुर्गी के अंडे के आड़ में लेकर सुरक्षित रास्ते से होकर गाजीपुर में अधिक दाम पर बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने वाहन का डाला खोलकर देखा तो उसमें आगे की तरफ 47 पेटियों में मुर्गी के अंडे तथा पीछे की तरफ 50 पेटियों में 600 बोतल अग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक के विरुद्ध धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम क तहत मुकदमा दर्ज कर चालक का चालान कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी रितेश राय, जवाहर सरोज, आरक्षी अवधेश यादव, विवेक पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह ,प्रभारी निरीक्षक राम सिंह आदि रहे।