फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachment on road, footpath jammed

सड़क, फुटपाथ पर अतिक्रमण से जाम

Fri, 26 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on road, footpath jammed
मऊ। जिले में सड़क और फुटपाथों पर अतिक्रमण से जाम लग जा रहा है। यऐसे में पैदल यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रबुद्ध वर्ग की मानें तो शहर में सरकारी जमीन होने के बाद भी वाहन पार्किंग की सुविधा बहाल नहीं हो सकी है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। हाल ही में जिला प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, लेकिन अब फिर पहले जैसा हो गया है। नगर क्षेत्र की सड़कों तथा फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर न तो नगर पालिका सक्रिय है न ही प्रशासन। हालात यह है कि वर्तमान में नगर के प्रमुख मार्ग गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, बलिया मोड़ तिराहा, भीटी चौराहा, मिर्जाहादीपुरा तिराहा पर रात के समय सड़के चौड़ी नजर आती है। लेकिन सुबह दस बजते ही चौड़ी सड़कें संकरी हो जाती हैं। शहर में कहीं भी वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। इससे सड़कों के दोनों पटरियों पर वाहन खड़े देखे जाते हैं। दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से पैदल राहगीरों के बनाए गए फुटपाथों पर दुकानें सज रही हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो प्रशासन द्वारा नगर पालिका को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं कि नगर पालिका समन्वय बनाकर नगर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस की मदद से अभियान चलाएं, ताकि अतिक्रमण न हो सके। अभी हाल ही मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद दुकानदारों ने फिर अपनी दुकानें लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed