मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि उप्र के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर शासन प्रशासन कराए। परिषद का रवैया सरकार के प्रति हमेशा सहयोगात्मक रहा है। लेकिन दो वर्ष बाद भी नौ अक्तूबर 2018 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिषद् के साथ वार्ता में बनी सहमति बनी, लेकिन क्रियान्वयन न होने सेें समस्याएं बनी हुई हैं। अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में कोई पहल नहीं की तो परिषद के हाईकमान द्वारा आगे जो आंदोलन की घोषणा की जाएगी। अंत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तथा परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार गौंड का असामयिक निधन होने पर शोक प्रकट किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पीएन सिंह, सचिव अविनाश सिसोदिया, कुसुम पांडेय, प्रमोद, अखिलेश त्रिपाठी, दारोगा सिंह, जितेंद्र सिंह, गांधी पांडेय, राघवेंद्र व अरविंद आदि ने संबोधित किया।