फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on installing CCTV cameras in shops, godowns

Mau News: दुकानों, गोदामों में सीसीटीवी कैमरा लगाने पर दिया जोर

Tue, 02 May 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on installing CCTV cameras in shops, godowns
मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद इकाई की बैठक कैंप कार्यालय नगर के अलाउद्दीनपुरा में जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी व्यापारियों से अपने-अपने दुकानों, प्रतिष्ठानों, गोदामों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि चोरी डकैती की घटनाओं को रोकने तथा घटी घटनाओं को ओपन करने में सीसीटीवी कैमरा बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए जनपद के सभी सक्षम व्यापारी अपने यहां सीसीटीवी कैमरा लगवा ले। उन्होंने जिलाधिकारी से कृषि मंडी में बैंक की शाखा खोले जाने की मांग की। कृषि मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों व्यापारी व किसान खरीद बिक्री के लिए आते हैं, परिषद में कोई भी बैंक नहीं होने से व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कृषि मंडी में सुलभ शौचालय नहीं है। वहां सुलभ शौचालय बनाया जाना आवश्यक है। बैठक में आनंद ओमर, अतीक अहमद उर्फ राजू, सुफियान, अनिल विश्वकर्मा, श्रवण सराफ, शिव कुमार जयसवाल, अभय तिवारी, आनंद बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed