फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity supply stalled in 12 villages

12 गांवों में ठप रही विद्युत आपूर्ति

Sat, 11 Jun 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled in 12 villages
रानीपुर। क्षेत्र के बख्तावरगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र के हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने से फीडर नंबर तीन से संबद्ध गांवों में शुक्रवार की रात विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को रात जाग कर बितानी पड़ी। फीडर से क्षेत्र के खुरहट, अमारी, कसारी, कासिमपुर, बैजापुर, सनेगपुर, भूपतनगर, जमालपुर, भवरेपुर सहित विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की रात कासिमपुर के समीप हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो जाने से ग्रामीण फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर बिजली गुल रहने के कारण एक ओर जहां ग्रामीण इलाकों में अंधेरा पसरा रहा। वही गर्मी और उमस के कारण रात भर लोग चैन से सो नहीं पाए। विद्युत आपूर्ति ठप रहने से कुटीर उद्योग तथा खेती किसानी पर असर पड़ा। शनिवार की सुबह लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार की सुबह नौ बजे फाल्ट ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता जेपी पटेल ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराकर आपूति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed