फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity supply is being done tree in Dilshadpur

Mau News: दिलशादपुर में पेड़ से बांधकर हो रही बिजली की आपूर्ति

Wed, 28 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply is being done tree in Dilshadpur
हलधरपुर। हलधरपुर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित दिलशादपुर गांव में बीते चार दिन से पेड़ में बिजली का केबल बांधकर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीणों को हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार अवर अभियंता को अवगत कराया लेकिन नया खंभा नहीं लगाया गया। बीते 24 मई की रात किसी वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। इससे 30 से 40 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सूचना पर अगली सुबह पहुंचे लाइनमैन ने रास्ते में फैले केबल को उठाकर हरे पेड़ से बांधकर आपूर्ति बहाल कर दी। लाइनमैनों की इस लापरवाही से ग्रामीणों को हादसे का डर सता रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed