फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   electricity

दीपावली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

Thu, 12 Nov 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
electricity
मऊ। दीपावली पर जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की व्यवस्था विभाग की तरफ से की गई है, बशर्ते कोई बड़ा फाल्ट न आए। बिजली विभाग के आदेश के बाद निर्बाध आपूर्ति कराने पर काम शुरू कर दिया गया है। दीपावली और छठ पूजा पर पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का आदेश है। इसके लिए यूपी पावर कार्पोरेशन ने अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की है। अधीक्षण अभियंता एसके सरोज ने बताया कि दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी उपकेंद्रों पर मेटेनेंस कार्य पूरा कर लिया गया है। दीपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि पर्व पर निर्बाध आपूर्ति के लिए करीब 400 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। विभाग अभी प्रतिदिन 350 मेगावाट बिजली की आपूर्ति कर रहा है। दिवाली पर अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था कर ली गई है। जिससे 24 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी। ब्रेकडाउन जल्द ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो। किसी समस्या होने की स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। स्थानीय फाल्ट या ब्रेकडाउन अधिक न हों, इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को पहले से तैयारियों के लिए निर्देशित किया गया है। रात में होने वाले फाल्ट के लिए क्विक रिस्पांस टीम सक्रिय रहेगी। अगर ट्रांसफार्मर फुंक जाता है तो विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर रखी है। नगर पालिका मऊ के ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपावली को देखते हुए सभी 42 वार्डों में सफाई की व्यवस्था की गई है। वहीं पेयजल आपूर्ति के लिए दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है। जिससे त्योहार में पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं हो उसके लिए हर पंप पर वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर जनरेटर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed