{"_id":"5c79715abdec2273771f4568","slug":"electricity-in-the-city-panchayat-office-without-water-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत दफ्तर में बिना कनेक्शन जल रही थी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत दफ्तर में बिना कनेक्शन जल रही थी बिजली
Fri, 01 Mar 2019 11:22 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने बकाया राशि को वसूले के दौरान नगर पंचायत वलीदपुर में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जलकर के रूप में बकाया राशि वसूल करने गई टीम ने कार्यालय में बिना कनेक्शन के बिजली जलते पाया। इतना ही नहीं मोटर तथा स्ट्रीट लाइट भी बिना कनेक्शन से संचालित होते मिले। जिस पर टीम ने कार्यालय के साथ स्ट्रीट लाइट और पांच मोटर का कनेक्शन काटा।
शुक्रवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता राजेंद्र यादव के नेतृत्व में बिजली टीम नगर पंचायत से जलकर का बकाया आठ लाख रुपये की वसूली करने पहुंची थी। जांच में नगर पंचायत कार्यालय में बिना कनेक्शन के बिजली जलती मिली तो वहीं पेयजल के लिए छोटे पांच नलकूप और सैकड़ों स्ट्रीट लाइट बिना कनेक्शन के चल रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए कार्यालय के साथ नलकूप और स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया।
टीम ने नगर पंचायत को बकाया राशि जल्द जमा करने को कहा। मालूम होे कि बिजली विभाग द्वारा 9 अप्रैल 2018 को नगर पंचायत के 30 स्ट्रीट लाइट के साथ सोलह वार्डों में बिना कनेक्शन के संचालित मिलते 30 सबमर्सिबल का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की थी। इससे नगरवासियों को पेयजल की समस्या से कई दिनों तक परेशान रहे थे।
विज्ञापन
बावजूद नगर पंचायत द्वारा एक साल बीतने के बाद भी कनेक्शन लेने की कार्रवाई नहीं की गई। अवर अभियंता राजेंद्र यादव ने बताया कि नगर पंचायत पर जलकर का बकाया राशि को लेकर ईओ विनित कुमार को 10 दिन पूर्व ही अवगत कराया गया था। बावजूद उनके द्वारा कोई जवाब न देने पर जब कार्रवाई के लिए पहुंचे तो बिना कनेक्शन के नगर पंचायत को बिजली का प्रयोग करते पाया गया। जिस पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।